वीवो लॉंच करने जा रहा है एक और धासु मोबाइल इस तारीख मे होगा भारत मे लॉंच


Vivo V27 Pro मोबाइल एंड्रॉयड 13, 12GB Ram के साथ बाजार में करेगा धमाल, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशंस

Vivo V27 Pro 5G को लेकर बाजार में काफी लीक्स सामने आ चुकी हैं। ऑफिशियल लॉन्च से पहले वीवो का Vivo V27 Pro गीकबेंच साइट पर नजर आया है। एक नजर डालते है वीवो के इस 5जी स्मार्टफोन के अनुमानित कीमत से लेकर परफॉर्मेंस तक


credit - vivo

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने नए मिड-रेंज फोन सीरीज Vivo V27 Series को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को भारत में 1 मार्च को बाजार में पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी वीवो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। इस सीरीज में Vivo V27 और Vivo V27 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। वीवो V27 सीरीज को कलर चेंजिंग बैक पैनल और सोनी IMX 776V सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। 


वीवो स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vivo V27 Pro में 6.78 इंच की कर्वड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले 360Hz टच सैंपलिंग रेट और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकती है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 164mm, चौड़ाई 74.8mm, मोटाई 7.4mm और वजन 183 ग्राम हो सकता है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Magic Blue और Noble Black में मिल सकता है। 


कैमरा--

वही कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo V27 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो लैंस मिल सकता है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आ सकता है।



बैटरी ताकत

 वही अगर बैटरी की बात करे तो यह फोन 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4600mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। 


रैम स्टोरेज

 यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8200 SoC प्रोसेसर पर काम कर सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 12GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है। इस प्रीमियम मिडरेंज चिपसेट में 8 कोर, 3.1GHz की पीक क्लॉक स्पीड और 2.0GHz की बेस क्लॉक स्पीड है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।



Vivo V27 Pro की कीमत

कीमत की बात की जाए तो Vivo V27 Pro की कीमत 40 हजार रुपये के आस पास होगी। Vivo V27 सीरीज मार्केट में 1 मार्च को लॉन्च की जाएगी। Vivo V27 Pro का मुकाबला Samsung के Galaxy S21 FE से होने की संभावना है।


नई वीवो वी27 सीरीज को भारत में 1 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज को भारत के साथ ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि मोबाइल की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। इस मोबाइल को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर पहले ही टीज किया जा चुका है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.