Samsung Galaxy S23 जानें लॉन्चिंग से लेकर कीमत तक सबकुछ

Samsung Galaxy S23 1 फरवरी को launch हो रहा है। ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले इस सीरीज की कीमत का पता चल गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं, जिनके नाम Samsung Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra होंगे।
Samsung Galaxy S23 सीरीज की कीमत बीते साल लॉन्च किए गए Samsung Galaxy S22 सीरीज की तुलना में इस साल कीमत थोड़ा ज्यादा हो सकती हैं। सैमसंग के इस नये फोन में फास्ट fast Snapdragon 8 Gen 2 SoC होगा. साथ ही हाई एंड डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा. कंपनी इस सीरीज में लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी देगी. आइए सैमसंग गैलेक्सी एस 23 सीरीज के स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, कैमरा, फीचर्स और दूसरी खूबियों के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy S23 सीरीज के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S23 में 6.1 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट्स 120Hz का होगा। इसमे 3900mAh की बैटरी और 25W का फास्ट चार्जर मिलेगा। इसमें 50MP का रियर कैमरा मिलेगा।
Samsung Galaxy S23 Plus में 6.6 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट्स 120Hz का है। इसमें 4700mAh की बैटरी और 45W का फास्ट चार्जर मिलेगा। इस फोन में 50MP का रियर कैमरा मिलेगा।
कैमरा (Samsung Galaxy S23 Camera)
सैमसंग का यह स्मार्टफोन 200MP के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ आता है। इसमें बैक पैनल पर क्वाड कैमरा कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें सेकेंडरी कैमरा 12MP, तीसरा कैमरा 10MP और चौथा 10MP का सेंसर होगा।
बैटरी (Samsung Galaxy S23 Battery, fast charging)
S23 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी और इसे चार्ज करने के लिए 45W का फास्ट चार्जर मिलेगा। इस फोन में 6.8 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया गया है। यह एक कर्व्ड डिस्प्ले दिया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के रूप में Corning Gorilla Glass Victus 2 मिलेगा
Samsung Galaxy S23 सीरीज की भारत में कीमत
Samsung Galaxy S23 सीरीज के तीनों वेरिएंट की कीमत लीक्स में सामने आ गई हैं। Samsung Galaxy S23 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपयो होगी। वहीं प्लस वेरिएंट की कीमत 89999 रुपये होगी और अल्ट्रा वेरिएंट की कीमत 1.14 लाख रुपये होगी। हालांकि अभी तक कंपनी ने कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इस सीरीज के फोन को चार कलर वेरिएंट मे पेश किया जा सकता है, जो Phantom Black, Botanic Green, Cotton Flower और Misty Lilac होंगे।
Post a Comment